एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक बनी रहेंगी। एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच होगी।
ओपनिंग सेरेमनी से पहले बदला भारत का फ्लैग बियरर, पवन शेहरावत को मिली जिम्मेदारी
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को दी गई थी, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में पवन शेहरावत का नाम आगे किया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण, दो बार के एशियाई खेलों के चैंपियन तजिंदर अब ध्वजवाहक नहीं होंगे और एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता, प्रो कबड्डी लीग स्टार पवन उनकी जगह लेंगे।