इस दौरान जाकेर और तौहीद दोनों को बड़ा जीवनदान मिला। जाकेर अली का कप्तान रोहित शर्मा ने कैच छोड़ा तो तौहीद का कैच हार्दिक पांड्या से मिस हुआ। इन दो कैच के छूटने के बाद ना सिर्फ भारतीय टीम की फील्डिंग का मजाक बना बल्कि ट्रोल आर्मी ने रोहित और हार्दिक पांड्या पर भी खूब तंज कसे।
रोहित और हार्दिक पर कुछ मजेदार मीम्स
बता दें कि रोहित शर्मा से जाकेर अली का कैच तब छूट जब वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। सबसे बड़ी बात ये कि गेंद पर रोहित ने कैच छोड़ा वह अक्षर पटेल के लिए हैट्रिक विकेट था। ऐसे में रोहित शर्मा खूब मीम बने। एक यूजर ने रोहित शर्मा की हाथ जोड़ते हुए तस्वीर को शेयर किया कर लिखा, 'अक्षर पटेल को देखते ही रोहित शर्मा।'











