जेपी मॉर्गन बॉन्ड इंडेक्स में भारत की एंट्री के साथ झक मारकर आएंगे गोरे निवेशक
नई दिल्ली: भारतीय बॉन्ड शुक्रवार से JPMorgan ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में शामिल होने के बाद से ही ग्लोबल हो गए हैं। बाजार जानकारों को उम्मीद है कि इससे भारत में हर महीने लगभग 2-3 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आएगा। यह भारतीय बाजारों की पूरी तस्वीर ही बदल देगा। सरकार के लिए यह कर्ज जुटाने की लागत को काफी हद तक कम कर देगा। इसका अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।पिछले साल अक्टूबर में इस घोषणा के बाद से नॉन-रेजिडेंट्स ने भारतीय सरकारी बॉन्डों में लगभग 10 अरब डॉलर झोंके हैं। USD-सेटेल्ड INR-डिनॉमिटेड सुपरनेशनल बॉन्ड के जरिये अतिरिक्त 5 अरब डॉलर का निवेश किया है।
