प्रणाली बदलने की जरूरत
सीईएल का कहना है कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। इसलिए इस समय विदेशों से भी एक्सपर्ट भारत आ रहे हैं। खुद सीईएल ने भी भारतीय शिक्षा में योगदान करते हुए इस विकास का लाभ उठाने की योजना बनाई है। सीईएल के संस्थापक सुयश भट्ट का कहना है कि सीईएल ने भारत के साथ यूके, फिनलैंड, इंडोनेशिया और एस्टोनिया में कई शिक्षा सम्मेलन आयोजित किए हैं। और अब स्कूल लीडरों, शिक्षकों और छात्रों के लिए कई किफायती शिक्षा कार्यक्रम विकसित करने पर विचार कर रहा है। सीईएल प्रोग्राम ने जम्मू और कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक भारत के कई राज्यों के 60 से अधिक स्कूलों और 1,00,000 से अधिक छात्रों को सीधे तौर पर प्रभावित किया है।











