तूफानी तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, मॉर्गन स्टेनली ने भी माना लोहा, कही ये बड़ी बात

तूफानी तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, मॉर्गन स्टेनली ने भी माना लोहा, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली: निवेश के दम पर आगे बढ़ रही भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 2003-07 जैसी लग रही है। उस समय आर्थिक वृद्धि दर औसतन आठ प्रतिशत से अधिक थी। मॉर्गन स्टेनली के अर्थशास्त्रियों ने यह बात कही है। मॉर्गन स्टेनली ने एक रिपोर्ट 'द व्यूपॉइंट: इंडिया - व्हाई दिस फील लाइक 2003-07' में कहा कि एक दशक तक जीडीपी के मुकाबले निवेश में लगातार गिरावट के बाद अब भारत में पूंजीगत व्यय वृद्धि के प्रमुख चालक के रूप में उभरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ''हमें लगता है कि पूंजीगत व्यय चक्र के लिए पर्याप्त गुंजाइश है और इसलिए वर्तमान तेजी 2003-07 के समान है।''
Advertisement