कहां तक पहुंच गया डॉलर का भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 8 नंवबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान अपना भंडार $2.816 billion बढ़ कर $606.859 Billion तक पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी अपना भंडार $6.107 Billion बढ़ा था। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) बढ़ी हैं। बीते आठ दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.09 Billion की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार USD 536.70 Billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी

गोल्ड रिजर्व घटा
बीते दिसंबर महीने की आठ तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी कमी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में 199 Million डॉलर की कमी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 47.13 Billion का रह गया है।
एसडीआर में भी हुई कमी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 63 Million डॉलर घट कर 4.84 बिलियन डॉलर तक गिर गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 11 Million की कमी हुई है। अब यह घट कर USD 4.84 Billion रह गया है।
पाकिस्तान में भी बढ़ा डॉलर का भंडार
पड़ोसी पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की हालत स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात ही हो पा रहा है। किसी फालतू सामानों के आयात पर पैसे खर्च करने पर पाबंदी है। बीते सप्ताह भारत की तरह उसके विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मामूली। बीते आठ दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 99.3 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब वहां 12.107 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार हो गया है।