भारत का जलवा, अब फ्रांस में भी UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट, एफिल टावर से होगी शुरुआत

भारत का जलवा, अब फ्रांस में भी UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट, एफिल टावर से होगी शुरुआत
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर है। पीएम के फ्रांस दौरे भारत को बड़ी सफलता मिली है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मुलाकात के बाद फ्रांस और भारत के बीच यूपीआई को लेकर डील पक्की हो गई है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के इस्तेमाल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच सहमित बन गई है। यानी अब आप फ्रांस में भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement