नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। लोग अब क्रेडिट कार्ड से शापिंग (Credit Card Spending) करना पसंद करते हैं। कई बार क्रेडिट कार्ड की वजह से लोग ज्यादा शॉपिंग कर जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं। पिछले महीने यानी अगस्त में भारतीयों ने क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा खर्चा किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इस बात का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों ने सिर्फ अगस्त के महीने में ही 1.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च कर दिए हैं। पिछले महीने जुलाई में यह रकम 1.47 लाख करोड़ रुपये थी। इस साल मार्च में पहली बार क्रेडिट कार्ड से खर्च एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था। इसके बाद हर महीने क्रेडिट कार्ड से होने वाली खरीदारी बढ़ती ही गई है।
क्रेडिट कार्ड से जमकर खरीदारी कर रहे भारतीय, खर्च के ये आंकड़े देखकर रह जाएंगे दंग
क्षमता से ज्यादा खरीदारी हो जाती है।











