कनाडा से किनारा करने लगे भारतीय छात्र, स्टडी वीजा मांगने वालों की संख्या हुई आधी, विशेषज्ञों ने ट्रूडो को बताया जिम्मेदार
ओटावा: कनाडा जाने की चाह रखने वाले भारतीय छात्रों की संख्या तेजी से घटी है। इसकी बड़ी वजह कनाडा की ट्रूडो सरकार की ओर से हालिया समय में लगाए गए प्रतिबंध हैं। कनाडाई सरकार ने नियम बनाया है कि पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले छात्र अब देश में पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। कनाडा के विदेशी छात्रों में भारतीयों की बड़ी संख्या हैं। भारतीयों में भी पंजाबी छात्रों के लिए कनाडा फेवरेट रहा है लेकिन चंडीगढ़ और पंजाब से बहुत आवेदक कनाडाई छात्र वीजा की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं कनाडा के स्टडी वीजा आवेदनों से जुड़े होर्डिंग और बिलबोर्ड भी पंजाब के शहरों से गायब हो रहे हैं।











