तनवीर के पिता चलते हैं टैक्सी
तनवीर संघा का जन्म 21 नवंबर 2001 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। लेकिन उनके पिता जोगा संघा भारतीय मूल के हैं। जोगा पंजाब के प्रमुख शहर जालंधर से 20 किमी दूर एक गांव रहीमपुर का रहने वाला है। 1997 में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहां जाने के बाद उन्होंने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया। तनवीर की मां उपनीत सिडनी में ही अकाउंटेंट के रूप में काम करती हैं।तनवरी भारत आते रहते हैं लेकिन क्रिकेट की वजह से पिछले कुछ सालों से नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था- मैं अपनी क्रिकेट के कारण पिछले चार या पांच वर्षों से भारत नहीं गया हूँ। लेकिन मुझे वहां बहुत अच्छा लगाता है, आसपास खेलने के लिए हमेशा लोग होते थे और वहां हमारा बहुत अच्छा परिवार है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय होंगे
ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय मूल के खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरिंदर सिंह संधू ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे खेले हैं। संधू का संबंध भी पंजाब से ही है और उनके माता-पिता 80 के दशक में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जूनियर लेवल पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ियों में अन्य जेसन संघा, अर्जुन नायर और परम उप्पल का नाम शामिल है। ब्रैंस्बी कूपर और रेक्स सेलर्स का जन्म भी भारत में हुआ था लेकिन वह भारत के नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क के पिता एंगलो-इंडियन थे।











