भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने ठोका दमदार शतक, जापानी टीम का मार-मारकर तेल निकाल दिया
शारजाह: भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। अमान 81 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। उन्होंने काफी समझदारी के साथ बल्लेबाजी की। अमान ने प्रोपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेले और रन बनाने में कोई भी जल्दबाजी नहीं की। जब वह एक बार सेट हो गए। उसके बाद उन्होंने अपने असली रंग दिखाए।
