अडानी-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में आया भारतीय बैंक का नाम, जानिए कैसे की थी कमाई में 'मदद'
नई दिल्ली: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में कोटक बैंक (Kotak Bank) का नाम आया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोमवार को कहा कि मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने उसे एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि उसने पिछले साल अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ शॉर्ट बेट में नियमों का उल्लंघन किया था। हिंडनबर्ग ने यह भी कहा कि कोटक बैंक ने एक ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर बनाया। इस स्ट्रक्चर का इस्तेमाल हिंडनबर्ग के इनवेस्टर पार्टनर ने अडानी ग्रुप के खिलाफ बेट लगाने के लिए किया। शॉर्ट-सेलर ने कहा कि उसने इनवेस्टर रिलेशनशिप के जरिए 41 लाख डॉलर का रेवेन्यू कमाया और अडानी के अमेरिकी बॉन्ड पर अपनी शॉर्ट पोजीशन से केवल $31,000 कमाए। कंपनी ने इनवेस्टर का नाम नहीं बताया।











