रेटिंग एजेंसी ने कहा, "हमारा अनुमान है कि वर्ष 2024 में चीन की जीडीपी वृद्धि दर धीमी होकर 4.6 प्रतिशत हो जाएगी जबकि 2025 में यह 4.8 प्रतिशत और 2026 में 4.6 प्रतिशत रहेगी। इसी के साथ हम भारत को वर्ष 2026 में 7.0 प्रतिशत की दर से वृद्धि करते हुए देख रहे हैं।"
पूरी दुनिया में बजेगा भारत का डंका, साल 2026 तक चीन से आगे निकल जाएगी देश की इकॉनमी, मिली ये बड़ी खुशखबरी
नई दिल्ली: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने मंगलवार को कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर वर्ष 2026 तक बढ़कर सात प्रतिशत तक पहुंच जाएगी जबकि चीन के लिए इसके सुस्त पड़कर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने 'चाइना स्लोज इंडिया ग्रोथ' शीर्षक से जारी एक रिपोर्ट में उम्मीद जताई है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र का वृद्धि इंजन चीन से हटकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की तरफ स्थानांतरित हो जाएगा।











