उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को एक महोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। पार्टी ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मोदी के मंत्र को जन-जन तक पहुचाने की योजना बनायी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 31 मई से 30 जून तक एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। 31 मई को राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक महारैली करके इस महासंपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। अगले एक महीने में देश भर में इस तरह की 51 महारैली आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के दिन प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से 10 लाख बूथों पर समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं संपर्क करेंगे। 30 दिनों के इस महा जनसंपर्क के अंतर्गत पूरे देश भर में 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस वार्ता आयोजित होंगे। इस दौरान 500 से अधिक लोकसभा और 4,000 से अधिक विधानसभों में 5 लाख से अधिक विशिष्ट परिवारों और हर लोक सभा में 1,000 विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।
भाजपा ने 543 लोक सभाओं को 144 क्लस्टरों में बांटा है। हर क्लस्टर में तीन से चार लोक सभा को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता 8 दिन गुजारेंगे। पार्टी नेताओं और एवं कार्यकर्ताओं की दो टोलियां बनाई गई है। केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों जैसे 288 बड़े नेता इस टोली में रहेंगे। ये 288 नेता हर विधानसभा में एक हजार मुख्य परिवारों से मिलेंगे, उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट देंगे और उनसे समर्थन भी मांगेंगे।
पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org भी लॉन्च की है। भाजपा ने जन संपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी लॉन्च किया है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का मंत्र जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास यात्रा के यही समय है, सही समय है और रुके नहीं, आगे बढ़े के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासंपर्क अभियान के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल समिति के सदस्य अमरजीत छाबड़ा शामिल रहे।











