पांच मुद्दों पर बनेगी सहमति!
आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बना ने की कोशिश होगी। इसमें सबसे पहला आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में संयोजक का स्वरूप क्या होगा और कौन होगा? इस पर भी सहमति बना ली जाएगी। आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में संयोजक की भूमिका क्या होगी? इस पर भी सहमति बना ली जाएगी। राज्यों में गठबंधन के क्षेत्रीय दलों में मतभेद ना हो! इसके लिए सहमति बनाने की कोशिश होगी। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए उनकी भूमिका तय कर दी जाएगी। एनडीए की तरफ से लगातार आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में पीएम फेस के बारे में सवाल उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे का नाम उजागर करना है या नहीं इस पर भी सहमति बनाई जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण और अहम बात यह होगी कि देश में विपक्षी एकता की नींव जिस उद्देश्य से रखी गई है। उसे उद्देश्य को पूरा करने के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला क्या होगा?
लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार इसी मुहिम में जुटे हैं कि विपक्षी एकता की मुहिम सहमति बना ली जाए। एक तरफ नीतीश कुमार मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना आगे का रोड मैप समझने में जुटे हैं। तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बैठक में सोनिया गांधी और अन्य नेताओं के साथ मिलकर गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का एक-एक दांव सही तरह से चला जा सके। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्षी दल इस वक्त एक नहीं होते, तो जनता माफ नहीं करती।
तेजस्वी बोले- अगर एक नहीं होते तो जनता माफ नहीं करती
लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार इसी मुहिम में जुटे हैं कि विपक्षी एकता की मुहिम सहमति बना ली जाए। एक तरफ नीतीश कुमार मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना आगे का रोड मैप समझने में जुटे हैं। तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बैठक में सोनिया गांधी और अन्य नेताओं के साथ मिलकर गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का एक-एक दांव सही तरह से चला जा सके। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्षी दल इस वक्त एक नहीं होते, तो जनता माफ नहीं करती।
आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान की आशंका पर एनडीए नेताओं की ओर से लगातार तंज कसा जा रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में शामिल नेताओं के पास इन सवालों का क्या जवाब होता है।