अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में फर्स्ट स्लिप पर खड़ा है भारत... नीति आयोग ने क्यों कहा ऐसा
नई दिल्ली: दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से ट्रेड वॉर चल रहा है। सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग की एक रिपोर्ट में कहा है गया कि अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों प्रस्तुत करता है। इसमें खास तौर पर उच्च तकनीक उद्योगों में घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने का आह्वान किया गया है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि भारत को चीन प्लस वन रणनीति को अपनाने में अब तक सीमित सफलता मिली है, क्योंकि वियतनाम, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया जैसे देश इस बदलाव के बड़े लाभार्थी बनकर उभरे हैं।











