GDP के साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर मिली भारत को अच्छी खबर, पाकिस्तान क्यों मायूस
नई दिल्ली: अभी दो दिन पहले की ही बात है। इस साल तीसरी तिमाही (Q3) के लिए अपने जीडीपी के आंकड़े (GDP Data) आए। इस दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 8.4 फीसदी की गति से आगे बढ़ा। इसका असर कल दिखा और शेयर बाजारों ने शानदार बढ़त दर्ज की। अब विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े आए हैं। बीते 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.98 अरब डॉलर की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 16 फरवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 1.13 अरब डॉलर की कमी हुई थी। जहां तक अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) की बात है तो वहां बीते 23 फरवरी को ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है।











