नई दिल्ली: चीन को पछाड़कर भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन गया है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती मांग, अनुकूल मॉनसून की स्थिति और ग्रामीण विकास के लिए सरकार की पहल जैसे कारकों की वजह से भारत सबसे बड़ा दोपहिया बाजार बन कर उभरा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 2024 की पहली छमाही में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
चीन का बाजार
दक्षिण पूर्व एशिया में, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, थाईलैंड और मलेशिया जैसे प्रमुख बाजारों में भू-राजनीतिक व्यापार तनाव और कठोर ऋण मानदंड दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट की वजह बने हैं। इसके अलावा, आर्थिक अनिश्चितता के बीच ग्राहकों के सतर्क रवैये ने दोपहिया वाहनों की बिक्री को प्रभावित किया है।
कौन है टॉप कंपनी
रिसर्च के उपाध्यक्ष नील शाह ने कहा कि विद्युतीकरण बढ़ रहा है और हमारा अनुमान है कि 2030 तक बिकने वाले 10 में से 4 दोपहिया वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। उन्होंने कहा, 'दोपहिया वाहन सेगमेंट में एम्बेडेड सेलुलर कनेक्टिविटी को अपनाने में भी तेजी दिख रही है। जैसे-जैसे ऑटोमोटिव इंडस्ट्री सी-वी2एक्स टेक्नोलॉजी की ओर आगे बढ़ेगी, दोपहिया वाहन सेगमेंट भी उसी राह पर आगे बढ़ेगा।'











