अफगानिस्तान पर यूएन की बैठक में शामिल हुआ भारत, पहली बार तालिबान प्रतिनिधि भी पहुंचे, संयुक्त राष्ट्र ने दी सफाई
दोहा: कतर की राजधानी दोहा में रविवार को संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान की स्थिति पर तीसरी कॉन्फ्रेंस की गई। ये बैठक इस लिहाज से अहम रही क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की वार्ता में भाग लिया। बैठक में कुल 25 देश शामिल हुए, इनमें अफगानिस्तान का अहम पड़ोसी भारत भी है। इस बैठक में तालिबान के प्रतिनिधि शामिल हुए लेकिन यूएन ने स्पष्ट कर दिया कि बैठक में तालिबान की भागीदारी का मतलब यह नहीं है कि उनकी सरकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल रही है। इस कॉन्फ्रेंस में खासतौर से अफगानिस्तान में महिला की स्थिति पर बात हुई। कई वक्ताओं अफगानिस्तान में महिलाओं की दुर्दशा के बारे में चिंता जाहिर की।











