खो खो विश्व कप के पहले मैच में भारत और पाकिस्तान की टक्कर, दिल्ली में होगा मुकाबला

खो खो विश्व कप के पहले मैच में भारत और पाकिस्तान की टक्कर, दिल्ली में होगा मुकाबला
उत्तरी अमेरिका से अमेरिका की पुरुष टीम भाग लेगी। यूरोप से जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड और इंग्लैंड की टीमें शामिल होंगी। ये सभी देश पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलेंगे। ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया की पुरुष और महिला दोनों टीमें आएंगी। न्यूजीलैंड सिर्फ महिला टीम भेजेगा। दक्षिण अमेरिका से अर्जेंटीना, पेरू और ब्राजील हिस्सा लेंगे। अर्जेंटीना और ब्राजील पुरुष वर्ग में खेलेंगे। पेरू पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपनी टीम भेजेगा। अफ्रीका से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा की टीमें आएंगी। केन्या और दक्षिण अफ्रीका दोनों वर्गों में खेलेंगे। घाना सिर्फ पुरुष टीम भेजेगा, जबकि युगांडा सिर्फ महिला टीम भेजेगा।
Advertisement