वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और समाज सेविका डॉक्टर संगीता शाह चुनावी मैदान में

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और समाज सेविका डॉक्टर संगीता शाह चुनावी मैदान में
वाशु भारद्वाज,भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी और समाज सेविका डॉक्टर संगीता शाह के समर्थन में पार्षद राजा बंजारे, सागर अपने हज़ारो साथियो के साथ चुनावी कार्यालय वैशाली नगर पहुचे। जहाँ राजा और सागर ने कहा कि सेब छाप की निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर संगीता शाह को भारी मतों से विजय बनाने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि संगीता शाह को विधायक बनकर वैशाली नगर की तस्वीर बदलेंगे।वैशाली नगर विधान सभा से संगीता शाह को क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे बेहतर रिस्पांस से जनता इस बार भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाने का मूड बनाई है। इस बार वैशाली नगर में मतदाताओं का रुझान बदलाव है। यहाँ महिला पुरुष युवाओ की पहली पसंद सेब छाप प्रत्याशी संगीता शाह बन रही है।इस दौरान डॉक्टर संगीता शाह ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने मैदान में उतारा है। उसी के अनुरूप कार्य करती रहूंगी। वैशाली नगर विधानसभा के जनता के साथ राष्ट्रीय पार्टी बीते लम्बे समय से शोषण ही किया है। विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
Advertisement