भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह खेमे की जीत और उसके बाद साक्षी मलिक के रेसलिंग से संन्यास एवं बजरंग पूनिया के पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने के बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की। मौजूदा सिस्टम पर तंज कसते हुए विनेश ने लिखा- 'किसी खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतजार करना अभी। आपका नया भारत देश मुबारक हो महिलाओं के सम्मान में।'
इससे पहले WFI के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर मशहूर कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी कविता 'वरदान मांगूंगा नहीं' पढ़ रहे हैं।
इसी साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों में बजरंग और साक्षी मलिक के साथ विनेश फोगाट भी शामिल थी। उन्होंने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाया
बीते कल बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था। बजरंग पूनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।
इस चिट्ठी में बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध जताया है। बजरंग अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री आवास पर गए थे, लेकिन अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली तो उन्होंने अवॉर्ड वहीं फुटपाथ पर रख दिया।
2 दिन पहले साक्षी ने छोड़ी थी कुश्ती
2 दिन पहले यानी गुरुवार शाम को संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक भावुक हो गईं और कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और वहां से उठकर चली गईं।
रेसलर बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटाया:PM के घर के बाहर फुटपाथ पर रखा अवॉर्ड; कहा- अब इस सम्मान के बोझ तले नहीं जी सकते
रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। बजरंग पूनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है
ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ी: जूते निकालकर टेबल पर रखे, कहा- नया अध्यक्ष बृजभूषण का पार्टनर, अब न्याय की उम्मीद नहीं
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले रेसलर नाखुश हैं। दिल्ली में गुरुवार शाम को रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और कुश्ती त्यागने का ऐलान कर दिया











