आनन-फानन में आरसीबी का आईपीएल जीत का जश्न हुअ बेकाबू
विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरु 3 जून को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद 18 साल में पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद टीम ने उत्साह में 4 जून को सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जश्न का समय और विक्ट्री परेड निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, दोपहर होते-होते कर्नाटक पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। विक्ट्री परेड से मना कर दिया, जबकि स्टेडियम के अंदर सेलिब्रेशन की इजाजत दी थी।
पुलिस के इनकार के बावजूद लगभग 3 लाख हुए जमा
बावजूद इसके स्टेडियम के करीब लगभग 3 लाख लोग जमा हो गए, जबकि स्टेडियम की कैपेसिटी 32 हजार ही है। गेट नंबर-1 पर भगदड़ की खबर आई और उसमें 11 फैंस की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 घायल हुए। बता दें कि गिरफ्तार किरण सीनियर इवेंट मैनेजर हैं और मैथ्यू वाइस प्रेसिडेंट - बिजनेस अफेयर्स के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने RCB, DNA और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

साथ ही, उन्होंने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद, अतिरिक्त कमिश्नर (पश्चिम) विकास कुमार विकास, डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एच. टेकन्नवर और कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के अन्य निचले अधिकारियों सहित कई शीर्ष पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने की भी घोषणा की थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था- कैबिनेट ने कल की दुखद घटना की जांच एक एकल-सदस्यीय न्यायिक आयोग को सौंपने का फैसला किया है।