भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट एक बार फिर एक लाख मासिक संख्या वाले एयरपोर्ट्स वाले क्लब की सूची में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहा है। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर माह में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
क्लब सवा लाख में शामिल होना तय
नवंबर माह में भोपाल क्लब सवा लाख में शामिल हो सकता है। हाल ही में इंडिगो ने दिल्ली तक सप्ताह में दो दिन चलने वाली अतिरिक्त उड़ान शुरू की है। विंटर शेड्यूल में जयपुर एवं प्रयागराज उड़ान के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह दोनों उड़ानें पहले सप्ताह में दो दिन संचालित होती थी। अब यह सभी सात दिन संचालित होने लगी हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है किनवंबर में यात्री संख्या के साथ विमानों के फेरे भी बढ़ेंगे। दीपावली नजदीक होने के कारण विमानों में पैसेंजर लोड बढ़ा है।
यात्रियों की संख्या, विमानों के फेरे
माह वर्ष यात्री संख्या विमानों के फेरे
सितंबर 2022 84,994 1013
सितंबर 2023 10,8846 1221
अक्टूबर 2022 92,835 981
अक्टूबर 2023 117,494 1384











