दरअसल मैहर जिले में चल समारोह के दौरान वार्ड नंबर 12 की पार्षद अर्चना चौरसिया के पति अरुण चौरसिया ने रविवार रात बीच सड़क पर पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव को थप्पड़ मार दिए। मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव की ड्यूटी चल समारोह में लगाई गई थी।
नशे में धुत था पार्षद पति
तभी नशे में धुत्त पार्षद पति अरुण चौरसिया सड़क पर आकर नाचने लगे, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। आरक्षक गुड्डू यादव ने आकर पार्षद पति को आगे बढ़ने को कहा तो पार्षद पति भड़क गए और पुलिस कर्मी को एक तमाचा जड़ दिया। आरोपी का नाम अरुण चौरसिया है। उसकी पत्नी अर्चना चौरसिया वार्ड 12 से निर्दलीय पार्षद चुनी गई थीं। बाद में उसने भाजपा को समर्थन दे दिया। विधानसभा चुनाव के समय अरुण चौरसिया ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी। वह भाजपा का पदाधिकारी बताया जा रहा है।तनतना कर पार्षद पति ने जड़ दिया थप्पड़
पुलिस ने जूलूस के साथ पार्षद पति की निकाली हेकड़ी
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा
'24 घंटे बाद मैहर में करवाई हुई है। लेकिन जबलपुर और उज्जैन का क्या? मुख्यमंत्री 'गृह मंत्री' मोहन यादव जी कानून व्यवस्था पर क्यों मौन है?'
