Select Date:

भारतीय संस्कृति में नारी है शक्तिस्वरूपा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Updated on 09-03-2025 01:22 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भारत की संस्कृति में स्त्री को शक्तिरूपा कहा जाता है। हमारे यहां अनादि काल से नारी के सम्मान की परंपरा रही है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल तथा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उमंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारे देश में नारी के सम्मान के लिए युद्ध भी हुए हैं। चाहे वह राम-रावण का युद्ध हो या द्वापर युग में महाभारत का। उन्होंने कहा कि आज नारी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शक्तिशाली उपस्थिति दर्ज कर रही है। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय नारंग, प्राचार्य डॉ. प्रवीण तामोट तथा एम्स से आए हुए विभिन्न चिकित्सक, प्राध्यापक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच भोपाल पूरी सतर्कता के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आम लोगों में घबराहट का माहौल नहीं है, लेकिन सुरक्षा और…
 10 May 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक में शामिल होंगे।…
 10 May 2025
दिल्ली की फर्म से उपकरण खरीदकर उसका भुगतान नहीं किए जाने के मामले में न्यायालय के नजारत विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को राज्य शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग…
 10 May 2025
प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कार्ययोजना मांगी है। इस कार्ययोजना की जानकारी देने और अमल करने…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार रात में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को अलर्ट मोड पर रहने के…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में पहली बार भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी का बयान सामने आया है। उन्होंने देशवासियों से शांति, अमन और भाईचारे की…
 10 May 2025
राजधानी की जिला अदालत में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…
 10 May 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस…
 10 May 2025
भोपाल। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सुबह उच्च स्तरीय और देर शाम कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें…
Advertisement