Select Date:

भारत देश में बेटियों को लक्ष्मी माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है

Updated on 25-08-2023 10:36 AM
भारत देश में बेटियों को लक्ष्मी माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है। फिर भी इस देश में बलात्कार के मामले आम हैं। कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए, क्योंकि हमारा समाज बीमार है, समाज की विचारधारा में परिवर्तन की आवश्यकता है। यह बीमारी है। भारत की पुरुष प्रजाति बीमार है। उनकी मनोस्थिति की बनावट को समझना होगा, उसका इलाज करना होगा, सज़ा देने से कुछ असर नहीं होगा। सही भी है, जिस समाज की भाषा में स्त्री विरोधी भावना कूट-कूट कर भरी है उसका उपचार ज़रूरी है। 

कभी 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' के नारे के साथ उन्हें समानता का अधिकार देने की बात कही जाती है। आखिर कैसी समानता की बात कर रहे हैं हम? वुमन एम्पावरमेंट के नाम पर सिर्फ चंद नारे ही शेष बचे हैं और कुछ भी नहीं। किसी विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण को हम एक सामाजिक मुद्दा बना देते हैं, जो कि एक स्वाभाविक घटना है। और यही बात इतनी हौआ बन जाती है कि वह दिमाग पे हावी हो जाती है।

जब हम समानता की बात करते हैं, तो क्या हम उस समय समानता चाहते भी हैं? इसका सीधा-सा जवाब है 'नहीं', क्योंकि समाज में परिवर्तन लाने के लिए हम महिला दिवस, बालिका दिवस जैसे ढकोसलों से खुद को तसल्ली दे देते हैं। मैं इस सोच से असहमत हूँ, क्योंकि कोई विशेष दिन समर्पित कर देने से विचार तो नहीं बदलेंगे। समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस दिन को त्यौहार की तरह तो मनाते हैं, लेकिन उनकी सोच वही पुरुष प्रधान वाली ही है। 

"भारतीय मर्द अब भी औरतों को परम्परागत काम करते देखने के आदी हैं। उन्हें बुद्धिमान औरतों की संगत तो चाहिए होती है, लेकिन पत्नी के रूप में नहीं। एक सशक्त महिला के साथ की कद्र करना अब भी उन्हें नहीं आया है।"

- अमृता प्रीतम जी का यह कथन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। 

लड़का और लड़की में फर्क सिर्फ शारीरिक बनावट का ही तो है, बाकि वही चमड़ी, वही खून, तो भेद कहाँ से जन्म लेता है? यह जानना होगा। वास्तव में यह अंतर हम अपने घरों से ही देख रहे होते हैं। जन्म लेते ही भेद शुरू हो जाता है, जैसे लड़की है तो उसे घर के कामों से अवगत कराएँगे, उसके खिलौनों में गुड़िया या किचन सेट होगा और लड़के को बन्दूक और कार दी जाएगी। क्यों? यह वही देश है न, जिसकी बेटी लक्ष्मीबाई बचपन से ही ढाल, कृपाण, कटारी से खेला करती थी, तो आज यह क्या हुआ? सोचने वाली बात है। 

हर दिन बलात्कार हो रहे हैं। हम दुनियाभर की बातें बोलते हैं, वुमन एम्पावरमेंट, फेमिनिज़्म, ये, वो इत्यादि। फिर कैंडल मार्च निकालते हैं, ऐसे कितने ही मार्च फरवरी, दिसंबर निकल जाते हैं, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगता। लड़कियों को सलाह है कि यहाँ के मर्दों पर किसी भी तरह का भरोसा करने से पहले सावधान रहें, सचेत रहें और समय आने पर लक्ष्मी से काली आपको ही बनना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
पाकिस्तान को हमेशा गद्दारी करने पर भी भारत ने बड़ा हृदय रखकर क्षमादान परंतु पाकिस्तान हमेशा विश्वास घाट पर आतंकवादी षड्यंत्र किए  पाकिस्तान ने हमारी सहनशक्ति के अंतिम पड़ाव पर…
 27 April 2025
12 सबसे बेहतरीन विरासतें..1. बुद्धिमत्ता (Wisdom)बुद्धिमत्ता स्कूलों में नहीं सिखाई जाती, यह जीवन के अनुभवों से प्राप्त होती है। माता-पिता ही सबसे अच्छे शिक्षक होते हैं। अपने बच्चों को मार्गदर्शन…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाअों द्वारा पारित विधेयको को सम्बन्धित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पाॅकेट वीटो’ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय…
 17 April 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 218 नई…
 14 April 2025
भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि…
 13 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों यानी इंडिया ब्लाक पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष का एकमेव लक्ष्य परिवार का साथ और परिवार का विकास है। मध्यप्रदेश के…
 11 April 2025
महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था।  ज्योतिबा फुले बचपन से ही सामाजिक समदर्शी तथा होनहार मेधावी छात्र थे,  आर्थिक कठिनाइयों के कारण …
 10 April 2025
मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा ग्राम स्थि‍त बागेश्वर धाम के स्वयंभू पीठाधीश पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इलाके में ‘पहला हिंदू ग्राम’ बसाने का ऐलान कर नई बहस को…
 06 April 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया है कि बीते वित्तीय वर्ष में उनकी सरकार ने आठ साल पुरानी देनदारियां चुकाई हैं। उनका कहना है कि यह सब…
Advertisement