मप्र के अलग अलग जिलों में डायल 112 की त्वरित सेवाओं का आम लोगों को मिल रहा है लाभ

मप्र के अलग अलग जिलों में डायल 112 की त्वरित सेवाओं का आम लोगों को मिल रहा है लाभ
मप्र के अलग अलग जिलों में डायल 112 की त्वरित सेवाओं का आम लोगों को लाभ मिल रहा है जहाँ ग्वालियर में मैरिज गार्डन में पारिवारिक कार्यक्रम से निकलकर रास्ता भटका 06 वर्षीय बालक, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया। सागर थाना मोतीनगर क्षेत्र में बड़ी माता मंदिर में माँ से साथ छूट जाने पर रास्ता भटके 03 बच्चे, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया I डिंडोरी थाना डिंडोरी क्षेत्र में सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, डायल-112 जवानों ने 05 घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से अस्पताल पहुँचाया I विदिशा थाना गंजबासौदा क्षेत्र में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 25 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाया I

रास्ता भटका 06 वर्षीय बालक, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया
ग्वालियर में मैरिज गार्डन में पारिवारिक कार्यक्रम से निकलकर रास्ता भटका 06 वर्षीय बालक, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया। ग्वालियर के थाना ग्वालियर क्षेत्र में तानसेन रोड साईं फर्नीचर दुकान के पास 06 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया  है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-09-2025 को रात्रि  08:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ग्वालियर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक लवकुश सिकरवार  एवं पायलेट रंजीत सिंह  ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर डायल-112 जवानों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी।  कुछ समय बाद बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से थाना लेकर आए, जहाँ बालक के परिजन मिले। जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक कार्तिक शर्मा को पिता प्रदीप शर्मा को परिजन के सुपुर्द किया।

सागर थाना मोतीनगर क्षेत्र में बड़ी माता मंदिर में माँ से साथ छूट जाने पर रास्ता भटके 03 बच्चे, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया
सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में बड़ी माता मंदिर के पास 03 बच्चे मिले है, जो घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-09-2025 को रात्रि  07:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल  मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मधुर दुबे एवं पायलेट बसंत तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानो ने बच्चों से जानकारी लेने पर बच्चे सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर एक स्थानीय व्यक्ति से बच्चों के परिजन की जानकारी मिली। 

डिंडोरी थाना डिंडोरी क्षेत्र में सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, डायल-112 जवानों ने 05 घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से अस्पताल पहुँचाया 
डिंडोरी जिले थाना कोतवाली क्षेत्र में सक्का अमरपुर रोड पर चारगॉव के पास सवारी ऑटो पलट जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-09-2025 को शाम  05:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि बुद्ध सेन नैति एवं पायलेट धनेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियांत्रित होकर पलट जाने से 05  व्यक्ति घायल हो गए है।  डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन और चिकित्सा वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय डिंडोरी में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों ने परिजन से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया।  परिजन के आ जाने के बाद बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे अपनी माँ के साथ बड़ी माता मंदिर आये हुए थे, जो साथ छूट जाने से रास्ता भटक गए थे।

विदिशा थाना गंजबासौदा क्षेत्र में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 25 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल 
विदिशा के थाना गंजबासौदा क्षेत्र में देवीपुर गाँव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-09-2025 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गंजबासौदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112  स्टाफ सैनिक इन्द्रराज सिंह  एवं पायलेट बृजेश चौधरी ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त एक 25 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, डायल-112 जवानों ने पीड़ित युवक को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल गंजबासौदा में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement