बिहार में सम्राट मॉडल को मिली नीतीश के शैडो इमेज की संजीवनी; सत्ता से सड़क तक मिल रहा बंपर सपोर्ट
पटना: बिहार को सुशासन और विकास के रथ पर सवार करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार सत्ता की कुर्सी से भले अलग हुए हों, मगर वे विकास के अपने चिंतन से मुक्त नहीं हुए हैं। नतीजतन, 'सम्राट मॉडल' पर चल रही सरकार पर नीतीश कुमार की निगहबानी एक 'शैडो इमेज' के साथ लगातार दिख रही है। समझिए सम्राट मॉडल और नीतीश मॉडल वर्तमान राजनीति के पूरक वाले प्रभाव कैसे छोड़ते हैं?











