मतदान को लेकर उत्साह
घर से ही मतदान करने को लेकर बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदानकर्मी घर-घर जाकर इनसे बैलेट पेपर के जरिए मतदान करा रहे हैं। शाहपुरा क्षेत्र के भारत नगर में ई-8/71 में रहने वाली शारदा देवी काशिव बुजुर्ग हैं और चलने-फिरने से लाचार हैं। उन्होंने बिस्तर पर लेटे हुए ही मतदान किया। अन्य जगहों पर जहां भी मतदानकर्मी पहुंचे, वहां बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक मतदान में हिस्सा लिया।
ये भी करेंगे घर से मतदान
घर पहुंचकर बनाया केंद्र, फिर हुआ मतदान
जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में घर पुहंची मतदान टीमों ने सबसे पहले अंदर ही अलग मतदान केंद्र बनाया। इसके बाद पूरी गोपनीयता के साथ 80 से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को बैलट पेपर दिए गए। इसके बाद एकांत में ही उनके द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया की जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
3470 कर्मचारियों ने किया डाक मतपत्र से मतदान
विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान दल और चुनावी कार्य में लगभग 17 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से अब तक कुल तीन हजार 470 ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। जबकि अन्य का मतदान बुधवार को कराया जाएगा। वहीं नौ और 10 नवंबर को लाल परेड मैदान में भी डाक मतपत्र से मतदान कराए जाएंगे।
विधानसभा क्षेत्रवार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान
विधानसभा क्षेत्र - 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाता
बैरसिया - 361
उत्तर - 151
नरेला - 220
दक्षिण -पश्चिम - 134
मध्य - 271
गोविंदपुरा - 214
हुजूर - 215
कुल - 1566











