GST वसूली में दो अंकों की शानदार बढ़ोतरी, जून में आए 1.95 लाख करोड़

GST वसूली में दो अंकों की शानदार बढ़ोतरी, जून में आए 1.95 लाख करोड़
नई दिल्ली: देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली या जीएसटी (GST) को लागू हुए नौ साल बीत चुके हैं। एक जुलाई 2017 से यह पूरे देश में लागू है। इस साल जून महीने के दौरान भारत में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) की वसूली 13.9% बढ़ी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के आंकड़ों के अनुसार इस महीने Rs 1,94,812 crore की वसूली हुई है। एक साल पहले इसी महीने Rs 1,71,105 crore की वसूली हुई है।

अभी तक 6 लाख करोड़ से ज्यादा आ चुके हैं

चालू वित्त वर्ष के दौरान यदि जीएसटी वसूली की बात करें तो इसमें 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक की अवधि में कुल 6,31,699 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। एक साल पहले इसी अवधि के दौरान जीएसटी मद में 5,82,542 करोड़ रुपये आए थे।

ग्रॉस वसूली में 6.5% की वृद्धि

  • केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 के दौरान ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,34,774 करोड़ रुपये रहा।
  • एक साल पहले इसी महीने में यह 1,26,506 करोड़ रुपये रहा था।
  • मतलब कि इस लिहाज से जीएसटी वसूली में 6.5% की बढ़ोतरी हुई है।
  • इसी महीने आयातित वस्तुओं से ग्रॉस रेवेन्यू 34.6 फीसदी बढ़ा है।
  • यह एक साल पहले के 44,600 करोड़ रुपये से बढ़ कर 60,038 करोड़ रुपये हो गया है।

शुद्ध वसूली भी बढ़ी

इस साल महीने महीने में जीएसटी की शुद्ध वसूली भी साल-दर-साल के अधार पर 11.2% बढ़ी है। अब यह बढ़ कर 1,62,377 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 1,45,084 करोड़ रुपये रहा था। इस महीने कुल रिफंड भी 29.1% बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने का रिफंड 31,911 करोड़ रुपये था।
Advertisement