इतनी नौकरियों पर पड़ेगा असर
IMF की एक नई रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘विकासशील देशों में AI का प्रभाव कम हो सकता है, लेकिन वैश्विक स्तर पर करीब 40 प्रतिशत नौकरियों पर AI का असर पड़ सकता है। यह उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में 60 फीसदी नौकरियों को प्रभावित करेगा। आपके पास जितनी ज्यादा हाई स्किल्ड जॉब होंगी, असर उतना ही ज्यादा होगा।’बढ़ सकती है इनकम
IMF की रिपोर्ट में कहा गया है कि AI से प्रभावित होने वाली नौकरियों में से केवल आधी ही नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगी। बाकी लोग असल में AI के कारण बढ़ी प्रॉडक्टिविटी से लाभान्वित हो सकते हैं। जॉर्जीवा ने कहा, ‘आपकी नौकरी पूरी तरह से खत्म हो सकती है या नहीं या AI आपकी नौकरी को और आगे बढ़ा सकती है। आप असल में ज्यादा प्रॉडक्टिव होंगे और आपकी इनकम का लेवल बढ़ सकता है।’उन्होंने कहा कि 2024 दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किल साल हो सकता है। दुनिया कोरोना के वक्त लिए गए कर्ज के जाल से अभी तक नहीं निकल पाई है। वहीं, इस साल दुनिया में 80 से ज्यादा देशों में चुनाव हैं। ऐसे में सरकारें लोगों को लुभाने के लिए पैसे खर्च करेंगी, इससे देशों पर कर्ज और बढ़ेगा।











