1 अक्टूबर को होगा IHM-भोपाल द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

1 अक्टूबर को होगा IHM-भोपाल द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन
भोपाल l होटल प्रबंधन संस्थान, भोपाल (IHM-Bhopal) द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नागरिकों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
IHM भोपाल के प्राचार्य डॉ. रोहित सारिन ने कहा:
"हम मानते हैं कि स्वच्छता केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारे समाज और राष्ट्र के प्रति एक जिम्मेदारी है। इस पहल के माध्यम से हम नागरिकों को यह प्रेरणा देना चाहते हैं कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और एक स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में योगदान दें।"

कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के प्लेटफार्म नंबर एक दो और तीन पर अयोजित होगा जिसमें लगभाग 250 छात्र, एवं शिक्षक भाग लेंगे।
Advertisement