एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गोल्ड को आप अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। गोल्ड में आने वाले समय में और अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। गोल्ड में पिछले कुछ महीनों में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ साल 2023 में अब तक सोने को 10% से ज्यादा की बढ़त दिलाने में मदद की है।
आ सकता है उछाल
कोटक म्यूचुअल के फंड मैनेजर देवेंदर सिंघल के मुताबिक, ऐसा देखा गया है कि जब भी फेड बदलाव करने वाला होता है, तो सोना अगले छह महीनों में बेहतर प्रदर्शन करता है। सोने में निवेश करने पर आने वाले समय में और अच्छे रिटर्न देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में निवेशक शानदार रिटर्न के लिए सोने में अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। साल 2022 में अच्छे प्रदर्शन के बाद वर्ष 2023 की शुरुआत में, सोने की कीमतों में तीन-चार महीनों के लिए कुछ नरमी देखी गई थी। इसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली है।
निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न
केंद्रीय बैंकों द्वारा जनवरी-सितंबर की अवधि में सोने की खरीद 800 टन के अब तक के अपने सबसे हाई लेवल पर होने से भी गोल्ड को मजबूती मिली है। यह बीते वर्ष के मुताबले 14 फीसदी ज्यादा है। कोटक म्यूचुअल के फंड मैनेजर देवेंदर सिंघल के मुताबिक, "पिछले तीन कैलेंडर वर्षों में, सोने ने दो वर्षों में दोहरे अंकों में पॉजिटिव रिटर्न दिया है। सिर्फ एक वर्ष ही निगेटिव रिटर्न देखने को मिला है। यह गोल्ड में एक अच्छा रिटर्न है।











