इन देशों में जाएंगे तो पता चलेगी रुपये की असली ताकत, महाराजा जैसा फील करेंगे आप

इन देशों में जाएंगे तो पता चलेगी रुपये की असली ताकत, महाराजा जैसा फील करेंगे आप
नई दिल्ली: आजादी के समय एक रुपये की वैल्यू एक डॉलर हुआ करती थी लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज एक डॉलर की वैल्यू 83.57 रुपये पहुंच चुकी हैं। डॉलर के मुकाबले भले ही रुपया कमजोर लगता है लेकिन दुनिया के कई देशों की करेंसीज की तुलना में यह अब भी काफी मजबूत है। इनमें इंडोनेशिया, कोस्टारिका, नेपाल, कंबोडिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और वियतनाम शामिल हैं। इस देशों की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले सस्ती है। खासकर वियतनाम और इंडोनेशिया में तो आपको रुपये की असली ताकत नजर आएगी। वियतनाम की करेंसी तो फिलहाल दुनिया की दूसरी सबसे सस्ती करेंसी है। पहले नंबर पर ईरान का दीनार है।
Advertisement