इन 10 में से एक भी जगह फिट बैठते हैं आप तो आज ही फाइल करें ITR

इन 10 में से एक भी जगह फिट बैठते हैं आप तो आज ही फाइल करें ITR

नई दिल्ली : जुलाई आते ही लोगों को एक टेंशन होने लगती है और यह है आईटीआर (ITR) भरने की टेंशन। लेकिन आईटीआर भरना कोई बड़ा काम नहीं है। अगर आपके पास सही जानकारी और सभी दस्तावेज हैं, तो आप कुछ ही देर में अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख (ITR Filing Last Date) 31 जुलाई है। रेवेन्यू सेक्रेटरी ने कहा है कि वित्त मंत्रालय इस बार आईटीआर भरने की समससीमा बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है। इसका मतलब है कि इस बार लास्ट डेट नहीं बढ़ेगी। इसलिए करदाता जल्द से जल्द अपना आईटीआर फाइल कर दें। आखिरी पल तक इंतजार करना भारी भी पड़ सकता है।

अब यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहिए। अगर आप पर कोई टैक्स देनदारी नहीं बन रही है, तो भी आप आईटीआर फाइल कर सकते हैं। ऐसी आईटीआर को शून्य या निल आईटीआर (Nil ITR) कहते हैं।
इन्हें जरूर भरना चाहिए टैक्स रिटर्न

यदि नीचे बतायी गई इन 10 शर्तों में से कोई भी शर्त पूरी हो जाती है, तो आपको आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा।

1. आपकी सकल कुल आय (कटौती और छूट से पहले) Rs. 2.5 लाख से अधिक हो। (पुराने टैक्स रिजीम में सीनियर सिटीजंस के लिए 3 लाख और वेरी सीनियर सिटीजंस के लिए 5 लाख रुपये)

2. 
कारोबार में आपकी कुल सेल्स, टर्नओवर या ग्रॉस रिसीप्ट्स 60 लाख रुपये से अधिक हो गई हो।

3. आपके प्रोफेशन से आपकी टोटल ग्रॉस रिसीप्ट्स 10 लाख रुपये से अधिक हो गई हो।
4. आपके पास विदेशी संपत्ति या विदेशी आय हो या विदेशी बैंक खाते में साइनिंग अथॉरिटी हो।

5. आपने सालभर में 1 लाख रुपये से अधिक के बिजली बिलों का भुगतान किया हो।

6. आपने बचत खाते में 50 लाख या उससे अधिक रुपये अथवा चालू खाते में 1 करोड़ या उससे अधिक रुपये जमा किए हों।

7. आपने विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हों।

8.
 आपका टीडीएस या टीसीएस 25,000 रुपये (वरिष्ठ नागरिकों के लिए Rs.50,000) या अधिक रहा हो।
9. आपको चुकाए गए टीडीएस या टीसीएस के रिफंड का क्लेम करना हो।

10. आप अपने घाटे को अगले साल में कैरी फॉरवर्ड करना चाहते हों।
 
 
 
 
Advertisement