लूट सको तो 'लूट' लो, फ्लाइट की टिकट से लेकर स्मार्टफोन तक सब मिल रहा है सस्ते में

लूट सको तो 'लूट' लो, फ्लाइट की टिकट से लेकर स्मार्टफोन तक सब मिल रहा है सस्ते में
नई दिल्ली: आज शुक्रवार है। आम शुक्रवार से अलग। आज का शुक्रवार 'ब्लैक फ्राइडे' है। ऐसा दिन जब बहुत सारी चीजें सस्ती मिल रही हैं। यह डिस्काउंट कंपनियों की ओर से दिया जा रहा है। इसमें फ्लाइट की टिकट से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक शामिल है। आपको आईफोन भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। कई कंपनियां 50 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं।

क्या है 'ब्लैक फ्राइडे सेल'?

पहले जानते हैं कि आखिर यह ब्लैक फ्राइडे सेल है क्या और इस दिन चीजें क्यों सस्ती हो जाती हैं। दरअसल, ब्लैक फ्राइडे सेल थैंक्सगिविंग डे (Thanksgiving Day) के अगले दिन से शुरू होती है। थैंक्सगिविंग डे हर साल नवंबर महीने के आखिरी गुरुवार को मनाया जाता है। इसके अगले दिन यानी शुक्रवार से ब्लैक फ्राइडे सेल अगले शुरू होती है। यह सेल दुनियाभर में शुरू होती है। कह सकते हैं कि इस दिन से क्रिसमस की शॉपिंग शुरू हो जाती है। इस सेल की शुरुआत 1960 के दशक में अमेरिका में हुई थी। लेकिन अब यह लगभग पूरी दुनिया में फैल चुकी है।
Advertisement