F&O ट्रेडिंग से फटाफट कमाई का है चस्का तो सावधान, जमा-पूंजी भी हो सकती है फुर्र, वित्त मंत्री की चेतावनी तो जान लीजिए

F&O ट्रेडिंग से फटाफट कमाई का है चस्का तो सावधान, जमा-पूंजी भी हो सकती है फुर्र, वित्त मंत्री की चेतावनी तो जान लीजिए
मुंबई: आप यदि शेयर बाजार (Share Market) में ट्रेडिंग करते हैं या दिलचस्पी रखते हैं तो F&O Trading को जरूर जानते होंगो। जी हां, आप सही समझे। हम फ्यूचल एंड ऑप्शन ट्रेडिंग की बात कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को रिटेल निवेशकों के जोखिम भरे फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) ट्रेडिंग को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि इसमें 'बेलगाम तेजी' भविष्य में परिवारों की जमा- पूंजी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। सीतारमण मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।
Advertisement