ट्रेन का वेटलिस्टेड टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो मिलेगा तीन गुना रिफंड, जी हां लॉन्च हो चुकी है यह योजना

ट्रेन का वेटलिस्टेड टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो मिलेगा तीन गुना रिफंड, जी हां लॉन्च हो चुकी है यह योजना
नई दिल्ली: भारतीय रेल के लोकप्रिय ट्रेनों में कंफर्म टिकट (Train Ticket) प्राप्त करना एक सपने के साकार होने के जैसा है। गर्मी छुटी, दशहरा-दिवाली या छठ की छुट्टी में तो लोग महीनों पहले टिकट कटाते हैं। तब भी कुछ ही भाग्यशाली लोगों को ही कंफर्म टिकट मिलता है। शेष यात्रियों को वेटिंग टिकट से ही संतोष करना पड़ता है। ऐसे में यात्रा के दिन यदि वेटलिस्टेड टिकट कंफर्म नहीं हो तो आप रेलवे को सिर्फ कोसने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। लेकिन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म इक्सिगो ट्रेन (ixigo Trains) ने ट्रेवल गारंटी (Travel Guarantee) के नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। यदि आप इस फीचर का उपयोग करते हैं और चार्ट बनने के बाद भी आपका टिकट यदि वेटिंग लिस्ट ही रह जाता है तो आपको टिकट के मूल्य का तीन गुना पैसा वापस मिलेगा।
Advertisement