शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन नहीं तो कौन भारत का सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी? बड़ी-बड़ी कंपनियों से ज्यादा ब्रांड वैल्यू
नई दिल्ली: क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी बन गए हैं। Kroll की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, कोहली की ब्रांड वैल्यू में 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही उनकी कुल ब्रांड वैल्यू 22.79 करोड़ डॉलर हो गई है। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है।











