सूर्यकुमार यादव के निशाने पर कई रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के इतिहास में 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ 212 रन दूर हैं। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। सूर्यकुमार ने अब तक टी20 में 2788 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में, वह अपने पुराने फॉर्म को वापस पाने और इस रिकॉर्ड को पूरा करने की उम्मीद करेंगे।9000 रन से 25 रन दूर
यह भी बता दें कि सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन पीछे हैं। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।हालांकि, इन आंकड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि सूर्यकुमार यादव अपनी खोई हुई लय वापस पा लें। हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पिछले चार मैचों में सिर्फ 44 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए उनके भविष्य को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही थीं। लेकिन टीम प्रबंधन और बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया है। अब उन्हें अपने बल्ले से रन बनाकर इस भरोसे को कायम रखना होगा।











