Select Date:

ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा, वहां त्रिशूल क्या कर रहा है? सीएम योगी का बड़ा बयान

Updated on 31-07-2023 01:38 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा अब एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकार से ज्ञानवापी मुद्दे पर दो टूक शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ज्ञानवापी विवाद का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम समाधान चाहते हैं। सीएम योगी ने सवाल किया कि ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं हैं। यह प्रतिमा हिंदुओं ने नहीं रखी है। सीएम योगी ने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद तो होगा ही। सरकार ज्ञानवापी विवाद का समाधान चाहती है। मुस्लिम समाज से ऐतिहासिक गलती हुई है, इसलिए इसके समाधान के लिए मुस्लिम समाज को आगे आना चाहिए। उन्होंने पूछा कि ज्ञानवापी अगर मस्जिद है तो वहां त्रिशूल क्या कर रहा था?सीएम योगी की ज्ञानवापी एएसआई सर्वे मुद्दे पर पहली बार कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, वाराणसी जिला कोर्ट की ओर से ज्ञानवापी परिसर के विवादित वजूखाने वाले हिस्से को छोड़कर तमाम इलाकों का एएसआई सर्वेक्षण का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ मस्जिद कमिटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे को रोकते हुए हाई कोर्ट को मामला ट्रांसफर कर दिया। हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। एएसआई सर्वे पर फैसला आने वाला है। इस मामले पर राजनीति गरमाई है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य बौद्ध मंदिरों को तोड़कर हिंदू मंदिर बनाने का बयान दे चुके हैं। वहीं, अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही। गलती मुस्लिम पक्ष की ओर से हुई है तो उनकी तरफ से प्रस्ताव आना चाहिए।


ज्ञानवापी की दीवारें दे रही हैं गवाही 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी की दीवारें चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं। हमें वहां की स्थिति को दिखा रही हैं। ज्ञानवापी के मसले पर ऐतिहासिक गलती हुई है। इसलिए इसे मस्जिद कहना गलत होगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हमलोगों ने वहां त्रिशूल तो नहीं रखा? इस गलती पर मुस्लिम समाज की ओर से प्रस्ताव आना है। इसे मस्जिद कहने पर विवाद होगा। सीएम योगी ने दावा किया कि मस्जिद के भीतर ज्योतिर्लिंग है। देव प्रतिमाएं हैं। सरकार इस विवाद का समाधान चाहती है। 3 अगस्त को ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को अब काफी अहम माना जा रहा है।
 

योगी ने ममता पर निशाना साधा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले सवा 6 साल से यूपी का मुख्यमंत्री हूं। 2017 से यूपी में कोई दंगा तो नहीं हुआ। देखिए तो कैसे चुनाव होते हैं। नगर निकाय, पंचायत चुनाव, विधानसभा का चुनाव सभी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए गए हैं। पश्चिम बंगाल में भी पंचायत का चुनाव हुए थे, क्या हाल हुआ था? वे लोग पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण माहौल नहीं बनाना चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार ने जिस प्रकार की स्थिति पैदा की है।
 
सीएम योगी ने कहा कि देश में भी कुछ लोग सत्ता में आकर जबरन पूरी व्यवस्था को कैद कर लेना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार की स्थिति हमें देखने को मिली है, वैसी स्थिति पैदा कने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि कैसे वहां विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को मारा गया? ये चीजें आंखों को खोलने वाली हैं। इस मसले पर तो कोई बोलता तक नहीं है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
 12 May 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
 12 May 2025
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
 12 May 2025
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
 12 May 2025
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
 12 May 2025
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
 12 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 12 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
 12 May 2025
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में  बड़े धूमधाम…
Advertisement