कूड़ेदान के पास बांधेंगे गाय-भैंस तो दूध में भी होगा प्रदूषित? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा
नई दिल्ली: हम और आप बेहतर आवोहवा में रहने का प्रयास करते हैं। जहां हम रहते हैं, वहां आसपास स्वच्छता रखने की कोशिश करते हैं। इसलिए कि प्रदूषण का असर हमारे ऊपर नहीं पड़े। ऐसा ही गाय-भैंस भी होता है। यदि आप कूड़ेदान या कूड़े के पहाड़ के पास गाय या भैंस पालेंगे तो कूड़े का प्रदूषण दुधारू पशुओं तक भी पहुंचेगा। इससे उसका दूध प्रदूषित होता है। दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश से इसका अंदाजा लगता है।











