बुमराह है तो मुमकिन है... जसप्रीत ने निकाली 'कंगारुओं' की हेकड़ी, मैकस्वीनी-स्मिथ के साथ खेल कर दिया

बुमराह है तो मुमकिन है... जसप्रीत ने निकाली 'कंगारुओं' की हेकड़ी, मैकस्वीनी-स्मिथ के साथ खेल कर दिया
एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैट खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन शुरू हो गया है और भारतीय टीम ने खेल में कमाल की वापसी की है। टीम इंडिया का कमबैक किसी और ने नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कराया। उन्होंने आते ही कंगारू बल्लेबाजों की दूसरे दिन हवा निकाल दी। जस्सी ने एक नहीं बल्कि 2-2 विकेट लिए। यहां तक इस पारी में अब तक के ऑस्ट्रेलिया के तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने ही लिए हैं।
Advertisement