सुपर 4 के सभी मैच बारिश में धुल गए तो फाइनल में किस टीम को मिलेगी जगह, समझें पूरा समीकरण

सुपर 4 के सभी मैच बारिश में धुल गए तो फाइनल में किस टीम को मिलेगी जगह, समझें पूरा समीकरण
कोलंबो: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पर बारिश का साया मंडरा है। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट के बचे सारे मैच कोलंबो में होने हैं। वहां बाढ़ जैसे हालात हैं। इसकी वजह से सुपर 4 के सभी मैच धुल जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। ऐसे में सभी के दिमाग में यह सवाल है कि अब एक भी सुपर-4 का मुकाबला नहीं हो पाया तो फाइनल में किस टीम को जगह मिलेगी?

पाकिस्तान जीत चुका एक मैच

पाकिस्तान की टीम सुपर 4 में एक मुकाबला जीत चुकी है। लाहौर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान को दो पॉइंट हैं और टीम अब एक भी मैच नहीं खेलती है फिर भी उनके चार पॉइंट होंगे। ऐसे में फाइनल में उसे जगह मिल जाएगी। वहीं भारत और श्रीलंका की टीम 3 पॉइंट तक पहुंच सकती है। जबकि बांग्लादेश एख मैच हारने की वजह से अगर दोनों मैच रद्द होते हैं तो दो पॉइट तक पहुंचेगी। ऐसे में उसे बाहर होना पड़ेगा।

भारत और श्रीलंका में किसे मिलेगा टिकट?

अगर यहां से सभी सुपर 4 के मैच बारिश में धुलते हैं तो भारत और श्रीलंका के बीच किसी सुपर 4 में जगह मिलेगी। हर कोई इस बात का जवाब जानना चाहता है। बारिश की स्थिति में दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला टॉस से होगा। यानी रोहित शर्मा और दासुन शनाका के बीच टॉस होगा। टॉस जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा और हारने वाली का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा।

वेन्यू में नहीं हुआ बदलाव

श्रीलंका में हुए सुपर 4 के मुकाबलों के दौरान लगातार बारिश देखने को मिल रही थी। कोलंबो में तब भी हालात काफी खराब थे। इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुपर 4 के मुकाबले को कोलंबो से किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एसीसी की तरफ से मैच को पहले से निर्धारित वेन्यू पर करवाने का ही फैसला लिया गया।
Advertisement