इसमे पहले सोमवार को संत परमहंस ने कहा था कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपये नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूढूंगा और मार डालूंगा। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। इसको खत्म करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।
शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को इनाम देने का किया था ऐलान
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संत परमहंस आचार्य ने इस तरह के बयान दिए हों। इससे पहले उन्होंने रामचरितमानस पर टिप्पणियों को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने का ऐलान किया था। वह 'पठान' फिल्म में भगवा पोशाक दिखाने के लिए शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को भी नकद पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। दूसरी ओर, संत परमहंस आचार्य की धमकी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- 'अगर आप जान से मारने की धमकी देने जा रहे हैं या कुछ भी कहने वाले पर 10 करोड़ रुपये का इनाम रख रहे हैं, तो यह क्या है? आपमें और अन्य कट्टरपंथियों में क्या अंतर है? क्या आपका धर्म दया और समानता नहीं सिखाता।'











