इस आयोजन में वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और समाज में उनके सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया। पूरे आयोजन में भाईचारा, सौहार्द और मर्यादित उत्सव की झलक देखने को मिली।
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे और उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने बताया कि नगर में पहली बार होली को ‘आदर्श होली’ के रूप में मनाने के लिए सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि होली के नाम पर फूहड़ता, अश्लीलता और कपड़ा फाड़ने जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
आयोजकों ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग प्रेम, शांति और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाएं।











