रोहित शर्मा को आखिरी बार खेलते देख लिया... सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का बड़ा बयान

रोहित शर्मा को आखिरी बार खेलते देख लिया... सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का बड़ा बयान
सिडनी: भारत के पूर्व क्रिकेटरों सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट शायद रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट था जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखा है। सैतीस वर्ष के रोहित ने पांचवें टेस्ट में खुद को आराम देने का फैसला किया है। रोहित तीन टेस्ट की पांच पारियों में 31 रन ही बना सके। गावस्कर ने पहले दिन के खेल के दौरान लंच ब्रेक में कहा, ‘इसके मायने हैं कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित का आखिरी टेस्ट होगा।’
उन्होंने कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ शुरू होगा और चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल खेल सके। भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी।’ उन्होंने कहा, ‘हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया।’ वहीं शास्त्री ने कहा, ‘टॉस के समय मेरे पूछने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने यह बात कही कि कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है और कहा कि शुभमन गिल के खेलने से टीम मजबूत होगी।’
Advertisement