25 साल के बाद रिटायरमेंट
अमित मिश्रा ने टेस्ट में 76, वनडे में 64 और टी20 में 16 विकेट लिए। अमित मिश्रा ने 25 साल के अपने क्रिकेट करियर को यादगार बताया है। उन्होंने बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, सपोर्ट स्टाफ, अपने साथियों और परिवार को धन्यवाद दिया। मिश्रा ने कहा कि फैंस के प्यार और सपोर्ट ने उनके सफर को यादगार बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और मैदान पर बिताया हर पल उनके लिए अनमोल है। मिश्रा के अनुसार क्रिकेट से मिले अनुभव को वह हमेशा याद रखेंगे।लिखा सोशल मीडिया लंबा चौड़ा पोस्ट
अमित मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'आज, 25 साल बाद मैं क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं एक ऐसा खेल जो मेरा पहला प्यार, मेरा शिक्षक और मेरी खुशी का सबसे बड़ा स्रोत रहा है। यह सफर अनगिनत भावनाओं से भरा रहा है। गर्व, कठिनाई, सीख और प्यार के पल। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, अपने कोचों, सहयोगी स्टाफ, सहकर्मियों और सबसे महत्वपूर्ण, फैंस का तहे दिल से आभारी हूं, जिनके विश्वास और समर्थन ने मुझे हर कदम पर ताकत दी।'उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'शुरुआती दिनों के संघर्षों और बलिदानों से लेकर मैदान पर अविस्मरणीय पलों तक, हर अध्याय एक ऐसा अनुभव रहा है जिसने मुझे एक क्रिकेटर और एक इंसान के रूप में आकार दिया है। मेरे परिवार को उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए धन्यवाद। मेरे साथियों और गुरुओं को इस सफर को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। जैसे ही मैं इस अध्याय को बंद करता हूं, मेरा दिल कृतज्ञता और प्यार से भर जाता है। क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है और अब मैं उस खेल को कुछ वापस देने के लिए उत्सुक हूं जिसने मुझे वो बनाया जो मैं हूं।'











