जेल से आया था आरोपित
आरोपित हत्या के मामले में चौदह साल की सजा काटकर दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 19 साल की युवती इलाके में रहती है। उसका पिता हत्या के मामले में जेल में था। चौदह साल की सजा काटने के बाद वह दो महीने पहले ही जेल से छूटा है। इधर युवती की मां भी उससे अलग रहती है।
जबरन शोषण किया
युवती ने बताया कि वह पिता से मिलने करीब पंद्रह दिन पहले उसके घर गई थी। इसी दौरान पिता ने डरा-धमकाकर उसका शोषण किया। बाद में वह थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत की।











